छत्तीसगढ़
5. Chhattisgarh Olympic: कबड्डी मैदान में घायल खिलाड़ी की मौत, टूटी सड़क से अस्पताल पहुंचने में लग गए चार घंटे

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंगलवार शाम खेल मैदान में घायल एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घायल खिलाड़ी को हादसे के बाद तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन खराब सड़क के चलते साढ़े चार घंटे लग गए। इससे पहले ही रास्ते में खिलाड़ी की मौत हो गई। इसके बाद BJP ने आयोजनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन पर FIR दर्ज कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राज्य की बदतर सड़कों को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।
6 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू हुई हैं और 6 जनवरी 2023 तक चलेंगी। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक हुए हैं। अब जोन स्तर के 15 से 20, विकासखंड स्तर पर 27 अक्तूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।