3. मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं…फिर 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यायायिक परिसर कॉलोनी रूद्री में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, आर्या चौहान (16) पिता अश्वनी कक्षा नवमीं की छात्रा थी। गुरूवार की रात वह अपने घर पर अकेली थी। करीब 10 बजे जब उसका भाई हर्ष चौहान घर पहुंचा तो देखा बहन सिलिंग फेन पर फंदे में लटकी थी। इसके बाद वह तत्काल उसे फंदे से उतार कर रूद्री रोड स्थित निजी अस्पताल लाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मम्पी, पापा, भाई मुझे माफ कर देना। मैं पढ़ाई में जीरो हूँ। पुलिस ने यह सुसाइट नोट जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उधर, बेटी के आत्महत्या करने से उसके माता-पिता, पूरा परिवार सदमे में है।



