छत्तीसगढ़

6. 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री आने पर उठाया ये कदम

धमतरी।  जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई है।

बता दें कि मृतक छात्र का नाम दिवाकर साहू है। बताया जा रहा है कि दो विषय में पूरक आने के कारण छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह 12वीं कक्षा में आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में पूरक आया था। फिलहाल पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button