अपराधछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

घर और स्कूल का टूटा ताला, नकदी ,जेवरात सहित कंप्यूटर मानीटर की चोरी

घटना जुड़निया पारा की 45 हजार नकद सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग डेढ़ से दो लाख का सामान पार कर दिया। चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। वही दूसरी घटना हायर सेकेंडरी स्कूल बरदर से कंप्यूटर मानीटर और हेडफोन की चोरी

अंबिकापुर। मुंडन संस्कार के लिए मां महामाया मंदिर रतनपुर गए परिवार के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने 45 हजार नकद सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग डेढ़ से दो लाख का सामान पार कर दिया। चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना जिला मुख्यालय बलरामपुर के जुड़निया पारा की है। यहां संतोष पांडेय परिवार के सदस्यों के साथ निवास करते हैं।

घटना दिवस को संतोष पांडे घर में ताला बंद कर परिवार के सदस्यों के साथ मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए मां महामाया मंदिर रतनपुर गए हुए थे जब वह वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था घर के भीतर सारे सामान बिखरे पड़े थे चोरों ने बड़े आराम से पूरे घर की तलाशी ली थी परिवार के सदस्यों ने जब जांच की तो पता चला कि चोरों ने 45 हजार नकद के अलावा कान का सोने जेवर सात नग चांदी का पायल, नथिया,लाकेट सोने का, बजरंगबली, दुर्गा जी के सोने के लाकेट सहित डेढ़ से दो लाख की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

घर लौटे परिवार के सदस्यों ने चोरी की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची थी जिस तरीके से घटना हुई उससे स्थानीय लोगों के शामिल होने का संदेह भी जताया जा रहा है अभी तक चोरों के संबंध में पुलिस को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

हायर सेकेंडरी स्कूल बरदर से कंप्यूटर मानीटर और हेडफोन की चोरी

बलरामपुर थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर के मानीटर और दो हेडफोन चोरी कर लिए चोरी किया घटना दशहरा अवकाश के दौरान हुई दशहरा अवकाश के बाद जब विद्यालय खुला और सबसे पहले फ्रिज साफ सफाई के लिए पहुंचा तो देखा कि कम्प्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ था।
शंका होने पर दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में रखा 11 कम्प्यूटर मानीटर में से छह कम्प्यूटर मानीटर एवं दो हेडफोन नही था। कार्यालय सहायक द्वारा सूचना दिए जाने पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और अन्य शिक्षक भी पहुंचे। जांच में कंप्यूटर मानीटर की चोरी हो जाने की पुष्टि के बाद बलरामपुर थाने में लिखित शिकायत की गई। बलरामपुर पुलिस ने भी तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। कंप्यूटर मॉनिटर की चोरी हो जाने से विद्यालय में कंप्यूटर की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है।
चोरी की यह घटना दशहरा अवकाश के दौरान की थी, जब विद्यालय में कोई भी नहीं आता था इसे आसान मौका मानकर चोरों ने घटना कारित की है। इस मामले में भी चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। स्थानीय जानकार लोगों के ही चोरी में शामिल होने की संभावना पुलिस ने जताई है।

 

Related Articles

Back to top button