5. जज की बेटी की सरकारी बंगले मिली लाश, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यायालय में पदस्थ जज की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी। सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिला न्यायालय में लोकेश प्रताप सिंह बघेल और उनकी पत्नी ADJ हैं। दोनों अपनी 13 साल की बेटी दिशा के साथ सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। रोज की तरह दोनों शुक्रवार को भी कोर्ट चले गए थे। वहां से शाम करीब 6.30 बजे लौटे तो दिशा फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सुरक्षा सुपरवाइजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज किया। अभी तक लड़की की खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसको लेकर जांच की जा रही है।



