1. खेल रहे मासूम पर ड्राइवर ने चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, किया चक्काजाम

जैजैपुर : अपने घर के बाहर हंसते खेलते मासूम निखिल को पता नही था की खेलते-खेलते किसी की लापरवाही से उसकी जान चली जाएगी। घटना को जिसने भी देखा और सुना उनकी आंखें नम हो गई और घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर ही चक्काजाम करते हुए दुर्घटना कारित ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। मन को विचलित करने वाली यह पूरा घटना सुबह 10 बजे के आसपास जैजैपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेन्द्री में घटित हुई जहां एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर (Speed Tractor) को चलाते हुए मासूम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मासूस की सर बुरी जख्मी हो गया। हादसे के बाद मासूम निखिल को गंभीर हालत में जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डांक्टर द्वारा परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी होने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और मुवावजे के मांग को लेकर सडक़ में ही चक्काजाम कर दिए।
जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने शव की पीएम कराकर उसके परिजनों को सौप दिया। इधर पीडि़त और उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सडक़ पर रख कर प्रदर्शन करते रहे।



