छत्तीसगढ़

1. गरबा के पवित्र पंडाल में हुई चाकूबाजी की घटना, एक की मौत दो अन्य घायल

रायपुर :  जिले में एक युवक की गरबा पंडाल में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए हैं जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बालको के नगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र की है।

TI राकेश मिश्रा ने बताया मिनीमाता स्कुल से लगे सेक्टर-3 के मैदान में डांडिया का आयोजन किया गया था। इसी दौरान सोमवार रात परसाभाठा तथा बेलाकछार के युवकों में विवाद हुआ जिसका बदला लेने के लिए मंगलवार रात लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच बेला कछार के युवक पहुंचे और परसाभाठा के युवकों के साथ गाली गलौज करने लगे। जल्द ही झगड़ा मारपीट में बदल गया।

बेला कछार गट के यूवकों ने दूसरे गुट के साथ मारपीट कर दी। यह सब देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बालको के अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से एक युवक अमित कुमार (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जाँच अधिकारियो ने बताया की फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button