छत्तीसगढ़

6. ठंडा पानी पीने से हो सकता है सिर दर्द, कई परेशानियों का बढ़ता है खतरा

सितंबर का महीना खत्म हो चुका है, लेकिन इस बार अभी तक गर्मी कम नहीं हुई है. ऐसे में तमाम लोग अब भी फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं. कई लोग तो चिल्ड पानी पीना पसंद करते हैं. इससे उनकी प्यास तो बुझती ही है और गर्मी से भी राहत मिलती है. एक स्टडी में ठंडे पानी के नुकसान बताए गए हैं. इसके मुताबिक ठंडा पानी पीने से आपको सिरदर्द हो सकता है और कई परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.

ठंडे पानी से हो सकती हैं ये परेशानियां
ठंडा पानी पीने से लोगों को जो सबसे ज्यादा परेशानी होती है, वह है सिर दर्द. गर्मी में बाहर से आते ही जो लोग ठंडा पानी पीते हैं उन्हें सिर दर्द की शिकायत हो जाती है. यह आपने कई बार खुद में भी महसूस जरूर किया होगा. इसका कारण है ठंडा पानी सेंसिटिव नसों को और ठंडा कर सकता है और यह नसे तेजी से सिर को मैसेज देते हैं जो आपके सिर दर्द का कारण बन जाता है.

इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार
सिर दर्द का कारण एक यह भी है कि ठंडा पानी पीने से रक्त शिराएं सिकुड़ जाती हैं. इतना ही नहीं इससे आपका पाचन शक्ति भी कमजोर होती है. ठंडा पानी पीने से आपकी बड़ी आंत सिकुड़ जाती है और शरीर में अपना काम ठीक से नहीं करती. ऐसे में लोगों को कब्ज की समस्या आती है. वहीं अगर आप ठंडे पानी से दूरी बनाकर नहीं रखते हैं तो आपको सनस्ट्रोक होने का भी खतरा बढ़ जाता है. ठंडा पानी पीने से सबसे ज्यादा लोगों में जो शिकायत आती है वह गला खराब होने की है और इससे गले में इंफेक्शन भी हो सकता है. वहीं ठंडा पानी पीने का एक और नुकसान है कि इससे हृदय की गति धीमी हो जाती है और शरीर की वेगस तंत्रिका प्रभावित होती है.

बढ़ा सकता है वजन
आपको जानकर हैरानी होगी कि ठंडा पानी आपके वजन को भी बढ़ा सकता है. जी हां ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, इसका असर सीधा मेटाबॉलिज्म पर होता है, जिससे आपके शरीर में मोटापा जमा होने लगता है और देखते ही देखते आपका वजन बढ़ जाता है.

फेफड़ों पर होता है असर
माना जाता है कि लगातार फ्रिज का पानी पीने से टॉन्सिल की समस्या उत्पन्न होती है जो फेफड़ों पर इसका सीधा असर करती है. आपको बता दें कि तेज ठंडा पानी पीने से साइनस की भी समस्या हो सकती है. इसके अलावा ठंडा पानी खांसी, बुखार, इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है. ऐसे में घर के बड़े ज्यादातर सादा पानी पीने की सलाह देते हैं. सादा या मटके के पानी का सेवन आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button