अपराधछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

रायपुर में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें भी किया शेयर, एफआईआर दर्ज

राजधानी रायपुर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित कुछ समय तक महिला के साथ लिव इन में रहा। महिला ने जब शादी की बात कही तो आरोपित ने इनकार दिया।

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित कुछ समय तक महिला के साथ लिव इन में रहा। महिला ने जब शादी की बात कही तो आरोपित ने इनकार दिया। यही नहीं बल्कि महिला की अश्लील तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया में अपलोड कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है।
पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक महिला शादी शुदा हैं। पति से अनबन होने के बाद से महिला पिछले चार साल से अपने मायके रायपुर में रह रही थी। इसी बीच महिला की मुलाकात शुभम प्रजापति से हुई। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान शुभम ने महिला को शादी का झांसा दुष्कर्म किया। महिला ने जब शुभम से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। महिला द्वारा दबाव बनाए जाने पर आरोपित ने अश्लील तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकियां देने लगा। महिला नहीं मानी तो आरोपित ने इंटरनेट मीडिया में उसकी तस्वीर अपलोड कर दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बैरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button