छत्तीसगढ़

३. शोरूम के पीछे मिली युवक की लाश, साक्ष्य छिपाने चेहरे पर डाला एसिड

रायपुर।   राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित जगुआर शोरूम के पीछे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जगुआर शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर मिली युवक की लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की युवक की सिर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर उसकी नृशंस हत्या की गई है।

हत्यारे ने युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील पदार्थ से युवक का चेहरा जला दिया है। मृतक की पहचान छोटन यादव निवासी भैंसथान सरोना के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाने का करता काम था। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button