छत्तीसगढ़

5. पहली बार छत्‍तीसगढ़ दौरे पर रहेंगीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें दौरा कार्यक्रम

रायपुर।   राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ दौरे पर रहेंगीं। इस दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर वे रायपुर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक वे इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी।

राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी

रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगीं।

राष्‍ट्रपति गुरुघासी दास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। राष्‍ट्रपति राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगी।

रात्रि भोज का भी आयोजन

राष्‍ट्रपति राजभवन में उनके सम्‍मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा। राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी।

राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

रायपुर से दिल्‍ली लौट जाएंगी

दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

Related Articles

Back to top button