छत्तीसगढ़

6. धर्मजीत सिंह के निष्कासन की जनता कांग्रेस ने बताई वजह, कहा- पार्टी को पहुंचा रहे थे नुकसान, कांग्रेस ने कसा तंज

रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के बाद जनता कांग्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि धर्मजीत सिंह लगातार पार्टी के विरूद्ध कार्य कर रहे थे. विरोधी दल के साथ मिलकर कामकाज बंद करके पार्टी को नुकसान करने का काम कर रहे थे, इसलिए पार्टी ने दुखी मन से ये फैसला लिया है.

जनता कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भगवानु ने कहा कि धर्मजीत सिंह को विश्वास कर टिकट दिया, अजीत जोगी के नाम और काम की बदौलत विधायक बने और विश्वास के साथ हमने विधायक दल का नेता बनाया. विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लगातार शिकायत की. विरोधी दल के साथ मिलकर कामकाज बंद करके पार्टी को नुकसान करने का काम कर रहे थे. इसलिए दुखी मन से हम लोगों ने निर्णय लिया है..जो कोई भी पार्टी के विरुद्ध कार्य करेगा उस पर कार्रवाई होगी.

अवसरवादियों का समूह है जनता कांग्रेस

जेसीसीजे में जारी निष्कासन की दौर के बीच कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया है. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस कोई राजनैतिक दल थोड़ी है, यह अवसरवादियों का एक समूह है. इसका ना कोई सिद्धांत है ना नीति है. कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने और भाजपा की मदद के लिए इसका गठन हुआ. अब इनके आपसी हित टकरा रहे तो इनमें विघटन हो रहा है. यह सामान्य प्रक्रिया है.

Related Articles

Back to top button