छत्तीसगढ़

4. स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर यात्री से लूटपाट, आरपीएफ ने इस तरह पकड़ा दो आरोपी

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज में यात्री से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की मदद से गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। आरपीएफ के अनुसार बिलासपुर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर यात्री भरत उरांव पिता सुरेश उरांव उम्र 20 वर्ष निवासी बानपुर जिला चतरा झारखण्ड के साथ दो आरोपियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

स्टेशन के बहार ही घूम रहे थे आरोपी
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें दो युवकों की पहचान की गई। टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन के बाहर घूमते हुए मिल गए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम चंद्रप्रकाश बांधे पिता रामकुमार बांधे उम्र 30 वर्ष निवासी सिवनी पोस्ट नवागढ़ थाना नवागढ़ और पंचराम बंजारे पिता द्वारिका बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चचेडी डिंडोरी, लोरमी बताया। दोनों ने यात्री से फुट ओवर ब्रिज में लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपियों से टीम ने लूट की रकम 1200 रुपए , पेन कार्ड,आधार कार्ड की छायाप्रति ,आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जीआरपी ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button