छत्तीसगढ़

सरपंच साथियों अगर सभी साथ दोगे तो ही अधिकार आपके हाथ में होगा – आदित्य उपाध्याय

हम जीत के बहुत करीब है पर कुछ साथियों ने अपने फायदे को प्राथमिकता दे रहे जिसका लाभ सरकार उठा रही है।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

रायपुर। आप सबको मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप सभी ने विगत 22 अगस्त से काम बंद कलम बंद आन्दोलन में आप सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हमारे इस आंदोलन को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है आप सबको 10 सितंबर के रायपुर के धरना प्रदर्शन में आकर सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आज हम अपना काम बंद कलम बंद की समाप्ति की घोषणा कर चुके है क्युकी बहुत से पदाधिकारियों का कहना था की आधे से अधिक सरपंच भाई गोपनीय रूप से पैसे का आहरण कर ही रहे थे और रायपुर पंचायत विभाग में रिपोर्ट पहुंच ही रहा था तब इस स्थिति में हड़ताल को आगे खींचने का कोई मतलब ही नहीं था वैसे भी जनपद स्तर में जब हमने आंदोलन शुरू किया तभी ही बोल दिए थे की इसे 7/8 दिन तक चलाकर रायपुर ले जाकर वही प्रदर्शन करेंगे तो इसमें ज्यादा विचलित होने की जरूरत नहीं है हम जिस मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं उसे पाकर ही रहेंगे ,आज सरकार को भी सरपंचों की एकता का पता लग गया और हमारे संघ की तरफ से आज बताना चाहुंगा की हम हार मानना नही जानते ना हारेंगे हौसला बुलंद ही होना चाहिए और आज के बाद मात्र 15 से20 दिन तक देखेंगे इस बीच सरकार हमारे प्रतिनिधि मंडल से मिल कर बात की तो ठीक नही तो भूख हड़ताल या चक्का जाम करेंगे,पर हार नही मानेंगे,इसी बीच आप सब अपना काम कर लीजिए।।

पुनः आप सबको बहुत बहुत धन्यवाद आभार आप सबकी सक्रिय भागीदारी के लिए और आगे भविष्य में भी इसी तरह बने रहेंगे।।

.

Related Articles

Back to top button