भाजपा ने जे पी नड्डा के रैली में भीड़ बढ़ाने बी एड नर्सिग और इंजीनिरिंग कालेजों के छात्रों का गैर सवैधानिक इस्तेमाल किया – डॉ गोजु पाल
यूनिफार्म में रैली में बुला कर अपनी ओछी मानसिकता एवं सविधान विरोधी कार्यो का परिचय दिया है।

रायपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गोजु पाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज, B.Ed कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को लाकर भीड़ बढ़ाने का काम किया है जो की निंदनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि वे बेरोजगारों की हितों की बात करते है वही कालेज के छात्रों को यूनिफार्म में रैली में बुला कर अपनी ओछी मानसिकता एवं सविधान विरोधी कार्यो का परिचय दिया है।
डॉ गोजु पाल ने आगे कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में समर्थक नहीं है वे अपने रैली और कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने के लिए कालेजों के छात्रों का गैर जिम्मेदाराना स्तेमाल करती है।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मांग की इस तरह की प्राइवेट कालेजों पर भी कायर्वाही करें।



