छत्तीसगढ़

4. जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने प्लांट किया था प्रेशर बम, महिला का पैर पड़ने से हुआ जोरदार ब्लास्ट

बीजापुर।  उसूर थाना क्षेत्र के भूसापुर मार्ग पर गुरुवार शाम करीब सात बजे नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम रामबती पति काका भीमा बताया गया है। महिला नेलाकांकेर की बताई गई है। वह भूसापुर से नेलाकांकेर लौट रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई।

घायल महिला को नेलाकांकेर के ग्रामीणों ने गलगम स्थित CRPF के कैंप में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर भेज दिया गया। BMO उसूर डॉ विकास गावेल ने बताया की बम के चपेट में आई महिला के आंखों में चोट आई है जिसके कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक घायल महिला बीजापुर नही पहुंच पाई थी। डॉ तरुण कुमार ने बताया की उसके दाहिने आंख में गंभीर चोट आई है। उसे रेटीना सर्जन की जरूरत पड़ेगी। सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ अभय तोमर ने बताया की दाईं आंख में रेटिनल प्रॉब्लम के कारण मरीज को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था IED
नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था IED इस बीच महिला वहां से गुजरी और उसका पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ा और तुरंत ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मानसून में भी चल रहे ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी प्लांट कर रहे हैं। नक्सलियों ने पहले ही केतुलनार चौक के पास आईईडी प्लांट कर रखा था और ग्रामीण महिला इसकी चपेट में आ गयी।

नक्सलियों की कायराना करतूत से महिला घायल
इससे पहले भी नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी में कई मासूम ग्रामीणों की जान जा चुकी है। इसके अलावा मवेशी भी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए हैं। नक्सलियों की कायराना करतूत की वजह से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button