छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में हुआ विविध आयोजन

सम्पूर्ण साक्षरता हम सब की जिम्मेदारी- बी ई ओ कोंटा

नवीन गोंदी की रिपोर्ट

कोंटा।साक्षर व्यक्ति ही एक बेहतर सामाजिक वातावरण का निर्माण कर सकता है। ठीक इसके विपरित असमाजिक व्यक्ति समाज में कई समस्याओं का कारण बन सकता है। आज जो इस जिले में विपरीत परिस्थितियां है उसके पीछे सबसे बड़ा कारण असाक्षरता ही है। इसे दूर करना हम सब की जिम्मेदारी है। उक्त वक्तव्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंटा श्री एस के दीप ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।


स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रधान अध्यापक टी श्रीनिवास वासु ने बताया की जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितिन दंडसेना सुकमा के निर्देशन एवम खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस के दीप के मार्गदर्शन में आज संस्था के विद्यार्थियों एवम संकुल कोंटा के विभिन्न संस्थाओं के द्वारा सर्व प्रथम प्रभात फेरी का आयोजन कर साक्षरता के नारे लगाकर साक्षरता हेतु वातावरण निर्माण किया गया।साक्षरता दिवस के अवसर गड़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पुस्तक वाचन,सौ दिन सौ कहानियां कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शालाओं में को प्राप्त पुस्तकों का वाचन, पुस्तकालय का उपयोग,अंग्रेजी बोलचाल पर कार्य सम्पन्न करवाया गया,साथ ही हाथ धुलाई का कार्यक्रम भी संपन्न करवाया गया।


इस दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री पी श्रीनिवास,प्राचार्य श्री डी एल मार्गे,संकुल समन्वयक श्री जगमोहन,श्री जी मल्लेश, साक्षरता शाखा से श्री श्रीकांत ,श्री डी जे रेड्डी एवम बड़ी संख्या में शिक्षक एवम विद्यार्थी उपस्थित हुए।

 

 

.

Related Articles

Back to top button