7. चोर गिरोह के 6 महिला सदस्य रंगे हाथ पकड़ाई, सोने के मुहर बारामद

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर पुलिस ने भीड़-भाड़ इलाके में महिलाओं के जेवर पार करने वाली 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से चोरी किए गए 2 सोने की मोहन जब्त किए है।
बता दें कि ग्राम सुमेरपुर रामानुजनगर निवासी फुलबसिया 5 सितम्बर को बस से अपने घर जा रही थी। तब उसके अगल-बगल में करीब 5-6 महिलाएं खड़ी थी जैसे ही प्रेमनगर साप्ताहिक बाजार के पास बस रूकी उसी समय बगल में खड़ी महिलाओं में से एक महिला ने इसके पहने हुए सोने के 2 मोहरों को चोरी कर लिया और बस से उतर कर भागने लगी।
फुलबसिया द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के सहयोग से उस महिला को पकड़ा गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और पकड़े गए महिला राधा गिरी 25 वर्ष निवासी ग्राम कोनकोना से पूछताछ किया। पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि समूह में एक साथ 5-6 महिलाएं निकलती है और भीड़-भाड़ वाले स्थान में सोने-चांदी के जेवर पहने लोगों पर इनकी निगाहे रहती है। बस में सफर अथवा बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर वहां से फरार हो जाते है।
योजना के मुताबिक जो चोरी करता है उसके पकड़े जाने पर समूह की महिलाएं उसे बचाने के लिए वहां पहुंच जाती है। जिससे चोरी की वस्तु को छिपाने का मौका मिल जाता है। चोरी की इस वारदात को अपने 5 महिला साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी के मामले में शामिल आरोपी सोनिया गिरी 20 वर्ष, कौशल्या गिरी 25 वर्ष, धर्मी गिरी 21 वर्ष, रतनी गिरी 25 वर्ष एवं अंजली गिरी 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम कोनकोना के रहने वाली है।



