छत्तीसगढ़

5. भीगे हुए अखरोट में भी छिपे हैं कई अनगिनत राज, गर्भवती महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

अखरोट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट एक सूखा मेवा है। अखरोट को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। अखरोट में विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अखरोट को भिगोकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कच्चे अखरोट की तुलना में भीगे हुए अखरोट ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही इसका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं भीगे हुए अखरोट सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में –

भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में मदद करता है। डॉक्टर की सलाह पर अखरोट का सेवन करने से मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
क्योंकि अखरोट में प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है।
पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
क्योंकि अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही इसका रोज सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होगी और पेट भी सही रहेगी।

Related Articles

Back to top button