रायपुर

संविधान दिवस पर राहुल भारद्वाज ने दिया एकता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश

बोले—भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा, इसके आदर्शों को जीवन में अपनाना हम सभी का दायित्व

एम डी. आरिफ की रिपोर्ट…

रायपुर। संविधान दिवस के पावन अवसर पर राहुल भारद्वाज, जिला महामंत्री, सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने की अपील की।
इस अवसर पर राहुल भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून ही नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार एवं संदेश प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अनेक महान विभूतियों का अतुलनीय योगदान रहा है। उनका दूरदर्शी चिंतन और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

राहुल भारद्वाज ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हो।
अंत में उन्होंने कहा कि आइए, इस संविधान दिवस पर हम सभी मिलकर एक ऐसे सशक्त, समरस, न्यायपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

Related Articles

Back to top button