वार्ड 60 में मच्छरों से परेशान जनता के लिए पार्षद रमेश सपहा की पहल, फोन करते ही गली-मोहल्ले में पहुंचेगी फॉगिंग मशीन!

एम डी. आरिफ की रिपोर्ट…
रायपुर। शहर में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद रमेश सपहा ने अपने वार्ड में फॉगिंग व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
पार्षद रमेश सपहा के अनुसार, वार्ड क्रमांक 60 में सप्ताह में एक बार नियमित रूप से फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यदि किसी गली या मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप अधिक है और स्थानीय नागरिक इसकी शिकायत करते हैं, तो उनके फोन पर संबंधित स्थान पर फॉगिंग मशीन भेजकर छिड़काव कराया जाता है।

जनता से पार्षद की अपील
पार्षद रमेश सपहा ने वार्डवासियों से अपील की है कि जिन लोगों के गली-मोहल्ले में मच्छरों का आतंक अधिक है, वे सीधे उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दें, ताकि संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग की व्यवस्था कराई जा सके।
जनता के लिए जरूरी संदेश
वार्ड क्रमांक 60 के नागरिकों को अब मच्छरों की समस्या को लेकर चुप बैठने की जरूरत नहीं है। अपने आसपास मच्छरों का अधिक प्रकोप दिखाई देने पर पार्षद को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते फॉगिंग कराई जा सके।
अमन प्रकाश न्यूज़ की नजर: सवाल सिर्फ फॉगिंग मशीन चलाने का नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक गली-मोहल्ले तक मच्छर नियंत्रण की व्यवस्था पहुंचाने का है। नियमित फॉगिंग के साथ जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी जरूरी है।



