छत्तीसगढ़

14. बलोद के बीएसपी प्लांट में जलाया गया लाखों का गांजा, जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

बालोद: बीते कुछ महीनों में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी मात्रा में गांजा और नशीली दवाएं जब्त की. पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए कुल 29 लाख 52 हजार मूल्य के नशीले पदार्थों को नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया. यह पूरी प्रक्रिया भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के SMS-3 यूनिट की भट्टी में की गई. नशीली दवाओं और गांजे को नष्ट करने के दौरान सभी मानकों का पूरा ध्यान रखा गया.

प्लांट में जलाया गया लाखों का गांजा

क्या-क्या हुआ स्वाहा ?

  • कुल 227.155 किलोग्राम गांजा
  • 12,000 नशीली टेबलेट्स
  • 2,880 प्रतिबंधित कैप्सूल्स

पर्यावरण नियमों का रखा गया पूरा-पूरा ख्याल

कार्रवाई के दौरान समिति की सदस्य और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वतंत्र पंच उपस्थित रहे. पूरी प्रक्रिया को विधिक प्रावधानों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से कैमरे के सामने अंजाम दिया गया.

“नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान”

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने कहा, “बालोद पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें.”

Related Articles

Back to top button