छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायपुर, 28 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण एवं प्रसारण कार्यक्रम रविवार प्रातः 11:00 बजे बैजनाथ धाम, नगर निगम जोन क्रमांक-04 कार्यालय के पास, रायपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश जैन (प्रदेश संयोजक, दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान) उपस्थित रहे। उनके साथ सदर बाजार मंडल प्रभारी श्री ललित जयसिंह, आईटी सेल सहप्रभारी रायपुर जिला श्री सदाशिव सोनी, ब्राह्मणपारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वर्धमान सुराना एवं श्री कृष्ण कुमार अवधिया, व्यापार प्रकोष्ठ रायपुर जिला के संयोजक श्री प्रवीण देवड़ा, आर्थिक प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्री अमित जैन, तकनीकी प्रभारी श्री सुमित भैया, तथा सदर बाजार मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री राजकुमार विरनानी एवं श्रीमती ज्योति पवार सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।
सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button