छत्तीसगढ़

गरीब नवाज कमेटी बैजनाथ पारा द्वारा भाजपा नेताओं का सम्मान

रायपुर। गुलामाने गरीब नवाज कमेटी, बैजनाथ पारा रायपुर द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राधेश्याम बुंदेला जी, श्री हाजी मुन्ना जी, सदर बाजार मंडल के महामंत्री श्री राजू विरनानी जी तथा भाजपा के युवा नेता श्री नारायण कुमार बंछोर जी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों एवं कमेटी के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में सदर बाजार मंडल के प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री शाहिद भाई भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने भी सामाजिक एकता, भाईचारे एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी अतिथियों, मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों तथा सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान एवं आपसी एकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे।
गुलामाने गरीब नवाज कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों एवं मुस्लिम समाज के सदस्यों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button