छत्तीसगढ़
1. पान ठेला से 3… मोबाइल दुकान से 6 करोड़, ठेले से होटल तक का सफर! सट्टेबाजों की लग्जरी लाइफ देख पुलिस भी हैरान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 सटोरियों को पकड़ा है. अब इन सभी की संपत्तियों की जांच की जा रही है और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. कई लोगों ने सट्टेबाजी के जरिए कम समय में करोड़ों की संपत्ति बना ली है. स्टेशन रोड पर पहले पान ठेला चलाने वाले दो भाइयों ने अब 3-4 करोड़ रुपये का आलीशान मकान बना लिया है. उनके घर में सिर्फ झूमर पर ही करीब 2 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इसी तरह एक मोबाइल दुकान चलाने वाले व्यक्ति की संपत्ति 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. कई सटोरिए 50-50 लाख रुपये की लग्जरी गाड़ियों में घूमते पाए गए हैं.
अलग-अलग इलाकों में निवेश
सदर बाजार में जूस सेंटर चलाने वाला एक व्यक्ति सट्टे के पैसे से अब होटल का मालिक बन चुका है. वहीं, कुछ लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में क्लब और प्रॉपर्टी में निवेश कर चुके हैं. पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि बड़े सटोरिए खुद सामने नहीं आते, बल्कि दूसरों के नाम से आईडी और मोबाइल एप चलाकर पूरा नेटवर्क ऑपरेट करते हैं.

रायपुर में पकड़े गए कुछ गैंग जैसे मंजीत सिंह और मोहित गैंग, बाबू खेमानी गैंग, नमन जग्गी और आयुष जैन गैंग सहित कई अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने इन सभी की आईडी ब्लॉक करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है.
14 बड़े सटोरिए गैंग पकड़े
पुलिस ने जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले 122 दिनों में 14 बड़े सटोरिए गैंग पकड़े गए हैं. इनमें से अधिकतर ने अवैध सट्टेबाजी से करोड़ों की संपत्ति बनाई है. अब पुलिस इनकी संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटा रही है ताकि कोर्ट के जरिए कुर्की की कार्रवाई की जा सके. सिर्फ इतनी ही नहीं पकड़े गए कई मामलों में यह भी सामने आया है कि कर्ज में डूबे लोग भी सट्टे के नेटवर्क से जुड़कर अमीर बन गए. कुछ लोगों ने होटल, क्लब और महंगी गाड़ियों में इन्वेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.