छत्तीसगढ़
2. शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में एक शराबी बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि घटना के बाद पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है।



