छत्तीसगढ़

2. दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल, छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश के साथ प्रदेश के 4 हजार लोग मौजूद

रायपुर। महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी में वृद्धि जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्‍ली में कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल रैली आयोजित की है। रैली में छत्‍तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल अपने छह मंत्री और प्रदेश के करीब चार हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी। इसकी अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े जनसंपर्क अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा” पर निकलने से ठीक पहले यह रैली दिल्‍ली की रामलीला मैदान में आयोजित की है। रैली को राहुल गाँधी के अलावा राजस्थान व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। रैली में देश भर के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मीडिया प्रभारी जयराम रमेश, अजय माकन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रैली से जुड़ी जानकारी दी।

एक चर्चा का माहौल यह भी
इस रैली में सीएम भूपेश बघले सहित प्रदेश के छह मंत्री शामिल हुए, जबकि टीएस सिंहदेव सहित छह मंत्री इसमें शामिल नहीं हुए। इसके अलावा प्रदेश के करीब चार हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्‍ली की रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में शामिल हुए।

राहुल गाँधी बोले मै नहीं डरूंगा
रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की है। उन्होंने मेरे खिलाफ 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन 55 घंटे तो क्या 5 साल तक भी पूछताछ करेंगे तो भी मैं नहीं डरूंगा।

राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी महंगाई पर केंद्र को जमकर घेरा। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आना और जाना मुश्किल है, लेकिन यहां टिक पाना बहुत कठिन है। इस रैली को सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कमलनाथ, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा जैसे बड़े नेताओं ने भी संबोधित किया। इस रैली से पहले अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर रामलीला मैदान छोड़ दिया। अधीर रंजन बंगा भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button