छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेंबर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

रायपुर स्थित एम.एम. फनसिटी, बकतरा में 12 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में लगभग 1100 नए सदस्यता आवेदन स्वीकृत किए गए तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा कर अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चेंबर की आजीवन सदस्यता शुल्क 15 अगस्त 2026 तक ₹3500 रहेगी, जबकि सभी सदस्यों से 3 वर्षों के लिए ₹500 मेंटेनेंस शुल्क लिया जाएगा।


प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने व्यापारियों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर ही व्यापारिक हितों की रक्षा संभव है। उन्होंने नए चेंबर भवन हेतु नया रायपुर में भूमि आवंटन की जानकारी भी दी। साथ ही व्यापारियों एवं उनके बच्चों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं के आयोजन की घोषणा की गई।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेंबर लगातार व्यापारियों को नई नीतियों और नियमों की जानकारी देकर जागरूक कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव राज्य के जीएसटी संग्रह में भी दिखाई दे रहा है। बैठक में चेंबर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button