छत्तीसगढ़

सोमनी सोसाइटी में किसानों की उमड़ी भीड़, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से बढ़ा भरोसा

सोमनी सोसाइटी इन दिनों क्षेत्र के किसानों के लिए भरोसे और राहत का केंद्र बनी हुई है। रबी विपणन सीजन के तहत चना, अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से लगातार जारी है। खरीदी केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

 

सोसाइटी में बी. के. शर्मा के मार्गदर्शन में खरीदी कार्य तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा स्वयं उपज की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, जिससे किसानों को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। तौल से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया को सरल और सुचारू बनाया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सोमनी सोसाइटी में चना, अरहर और सरसों की बंपर खरीदी की जा रही है तथा किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। किसानों को भुगतान समय पर सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। भीषण गर्मी के बावजूद सोसाइटी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की किसान खुलकर सराहना कर रहे हैं।
क्षेत्र के किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और पारदर्शी रही। किसानों ने विशेष रूप से रितेश शर्मा एवं सोसाइटी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button