वार्ड 29 में बूथ समिति गठन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

रायपुर। गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 अंतर्गत शीतल कॉलोनी मंदिर भवन प्रांगण में आज बूथ समिति गठन बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
बैठक में वार्ड स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ समितियों का गठन किया गया। साथ ही पार्षद चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर पार्षद कैलाश बेहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी जीत आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आने वाले समय में भी हम सभी को मिलकर संगठन को और मजबूत बनाना है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला मंत्री अर्चना हुकरे, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, महामंत्री सुधीर चौबे, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, महिला मोर्चा सह कार्यालय मंत्री मीना सेन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा रात्रे सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राधेश्याम बाघ, डुमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, गायत्री चंद्राकर, सूरज यादव, मान बाई साहू, सुमित भोई, रेखा बेहरा, प्रेम बाई, हीरा साहू, स्वीटी सेन, नेहा साहू, सुशीला निर्मलकर, दीपिका बेहरा, भारती बेहरा, रेखा यादव, सरिता कवर, दुकालहीन दिवान, रेखा वर्मा, सुनीता भोई, शानु तांड़ी, मुकुल निषाद, अवि गुप्ता, ईश्वर निर्मलकर, शशिकांत परगनिया, दीपक त्रिपाठी, डमरूधर तांड़ी, रिजवान खान, शब्बीर भाई, मेहुल बेहरा, अमन बेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प और उत्साह के साथ हुआ।



