छत्तीसगढ़

5. चींटियों को खाता है ये दुर्लभ जीव… चीन में है अधिक मांग, रायपुर के जंगल से मिला, 50 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; अरेस्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन्यजीव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजधानी में वन विभाग की टीम ने एक दुर्लभ जीव पेंगोलिन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी इस पेंगोलिन को करीब 50 करोड़ रुपये में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे.

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी करने वाले हैं. इसके बाद टीम ने प्लान बनाकर 50 हजार रुपये टोकन मनी देकर सौदा तय कराया और मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान करीब 15 से 20 किलो वजन का जीवित पेंगोलिन बरामद किया गया, जिसे आरोपी स्कूटी से रायपुर लेकर बेचने आए थे.
तस्करी के लिए तलाश रहे थे कस्टमर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्यारे लाल बोपचे निवाली बालाघाट के रूप में हुई है, जो चंगोराभाठा में रह रहा था. वहीं दूसरे आरोपी की पहचान खोखन हलदार निवासी पखांजूर के रूप में हुई है. इनमें से एक इलेक्ट्रिशियन और दूसरा ठेकेदार बताया जा रहा है. वन विभाग के अनुसार दोनों आरोपी पिछले एक सप्ताह से इस पेंगोलिन को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे.

विलुप्त प्रजाति की श्रेणी में आता है पेंगोलिन

पेंगोलिन अत्यंत संरक्षित और विलुप्तप्राय प्रजाति की कैटेगरी में आता है. इसका शिकार, व्यापार या इसे अपने रखना पूरी तरह गैर-कानूनी है. इस अपराध में दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. पेंगोलिन हर साल लाखों चींटियों, दीमकों और उनके लार्वा को खा जाता है.

इन देशों में पेंगोलिन की अधिक मांग

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेंगोलिन की बहुत मांग है. खासकर चीन और वियतनाम जैसे देशों में, जहां इसका उपयोग दवाइयों और मांस के लिए किया जाता है. इसी वजह से दक्षिण-पूर्व एशिया में इसका अवैध व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और भारत के कई राज्यों में भी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां इसकी तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. छत्तीसगढ़ में बस्तर, कांकेर, बलरामपुर और कोरिया जिले विशेष रूप से इसके लिए संवेदनशील माने जाते हैं.

वन विभाग के एसडीओ आनंद कुदरिया ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए डमी ग्राहक भेजा गया था. दोनों आरोपी एक सप्ताह से ग्राहक की तलाश में थे और जैसे ही सौदा पक्का हुआ, टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने इसे जंगल से पकड़कर लाया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button