छत्तीसगढ़

4. 5वीं की बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने का आरोप, शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रायपुर महानगर ने जिला शिक्षा अधिकारी को 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करवाने की गंभीर घटना के विरोध में आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा। शंकर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय अभ्यास में हाल ही में आयोजित कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राप्त वीडियो साक्ष्यों के अनुसार परीक्षा कक्ष में तैनात शिक्षिका ने विद्यार्थियों को सुनियोजित तरीके से नकल कराई, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को गिराती हैं, बल्कि उन विद्यार्थियों के मनोबल को भी आघात पहुंचाती हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। एक शिक्षक द्वारा स्वयं अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना अत्यंत ङ्क्षनदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

दोषी शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग

अभाविप ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण में संलिप्त दोषी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित/बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध सख्त विभागीय जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं एवं परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय उडऩदस्तों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाए।

परिषद ने यह भी मांग की है कि संबंधित विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किसी अन्य विकासखंड के शिक्षकों से कराया जाए, जिससे परिणामों की निष्पक्षता बनी रहे। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों से भी जवाबदेही तय करते हुए स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

12वीं हिंदी का पर्चा लीक

हाल ही में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें वायरल होने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जो प्रश्नपत्र 13 मार्च की रात को वायरल हुआ था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला।

13 मार्च की रात लगभग 2 बजकर 41 मिनट पर एक वॉट्सऐप चैनल पर किसी महिला ने दो पन्नों पर लिखे हुए 15 सवाल भेजे। करीब 2 बजकर 44 मिनट पर इसी महिला ने आगे लिखा इसे भी देख लेना। अब दावा किया जा रहा है कि दो पन्नों पर जो सवाल लिखे गए थे, वो अगले दिन हिन्दी के पर्चे से एकदम मिलते जुलते हैं। यहां तक कि सवाल के क्रम भी एक जैसे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button