छत्तीसगढ़

7. रायपुर के वकील से 1 करोड़ 33 लाख की ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ वकील को ठगों ने बड़ा झटका दिया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला सामने आने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौबे कॉलोनी, रायपुर निवासी विनीत तिवारी पिछले 32 साल से वकालत कर रहे हैं। बताया गया कि उनके एक जूनियर ने उनकी पहचान भावेश जैन, गोपाल वैष्णव और संतोष कर्ण से कराई। इन लोगों ने उन्हें डोंडीलोहारा क्षेत्र में 1000 सोलर पोल लगाने का बड़ा काम दिलाने का झांसा दिया और मोटा मुनाफा होने की बात कही। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें सीधे जनपद पंचायत कार्यालय ले गए। शिकायत के अनुसार, वहां एक अफसर से मुलाकात भी कराई गई, जहां काम देने की सहमति जैसी बात कही गई। यहां से वकील को भरोसा हो गया कि काम असली है। आरोपियों ने तिफरा बस स्टैंड के पास वर्क ऑर्डर देने के नाम पर पहले 10 लाख रुपये लिए।

इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 33 लाख 64,000 की रकम ले ली गई। जब वकील ने मौके पर सोलर पोल लगाने का काम शुरू किया, तो डोंडीलोहारा के अधिकारियों ने ऐसे किसी काम से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामला खुला कि पूरा टेंडर ही फर्जी था। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button