छत्तीसगढ़

3. छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप, फर्स्ट प्राइज 1 लाख रुपये

धमतरी:   गंगरेल नौकायान उत्सव के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. यह रोमांचक प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी. आयोजन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.

धमतरी और गंगरेल में पर्यटन बढ़ाने का उद्देश्य

इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करना है. प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच नौकायान की रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

रिवर बोट चैंपियनशिप में फर्स्ट प्राइज 1 लाख रुपये

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं, जिनमे प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये है. इसके अलावा बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है. जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

आज शाम 5 बजे तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं. ज्यादा जानकारी के लिए 996966732 एवं 0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है.

धमतरी कलेक्टर की अपील

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों और आम लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल और रोमांच के साथ-साथ धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा. साथ ही प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button