छत्तीसगढ़

4. 8वीं बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी! आउट ऑफ सिलेबस सवाल और उत्तर के लिए कम जगह, छात्रों को झेलनी पड़ी परेशानी…

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अव्यवस्था के साथ शुरू हुई। मंगलवार को पहला पेपर गणित विषय का था। इसमें 9 नंबर के लगभग 3 से ज्यादा सवाल आउट ऑफ सिलेबस के थे। इससे छात्र-छात्राओं को काफी निराशा हुई। कुुछ विद्यार्थियों ने बताया कि आउट ऑफ सिलेबस से पूछे गए सवालों ने काफी परेशान किया।

यह सवाल समझ नहीं आए। वहीं, रफ कार्य के लिए कोई जगह नहीं थी, पर्यवेक्षक के साइन के लिए कॉलम भी नहीं था। जानकारों के अनुसार, प्रश्न पत्र के पेपर की क्वालिटी भी खराब थी। पेपर में 20 सवाल 80 नंबर के पूछे गए थे।

 लिखने के लिए जगह कम पड़ गई

परीक्षार्थियों ने बताया कि एक तरफ गणित विषय में रफ कार्य के लिए अलग से पेपर में जगह नहीं थी। उसके ऊपर से जो सवालों के जवाब देने के लिए जगह दी गई थी। वह भी कम पड़ गई। शिक्षकों के द्वारा ऐसी स्थिति में सभी छात्र-छात्राओं को रफ कार्य के लिए अलग से पेपर दिया गया था। जिससे थोड़ी मदद मिली।

प्रश्न-पत्र बनाने वालों की गलती

एक शिक्षक ने बताया कि पिछले साल और इस साल के पेपर में काफी अंतर था। पिछले साल के प्रश्न पत्र के प्रथम पृष्ठ में पर्यवेक्षक के साइन के लिए जगह नहीं होने के साथ ही इंस्ट्रक्शन भी दिए गए थे। इस साल न तो कोई साइन करने की जगह थी और न ही कोई इंस्ट्रक्शन दिए गए थे। प्रश्न हल करने स्पेस भी अपर्याप्त था। इससे प्रश्न पत्र बनाने वालों की गलती साफ दिखाई देती है।

आउट ऑफ सिलेबस पर दिए जाएं बोनस अंक

गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा है। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और पालकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि कार्यालय ने कुछ पैसे बचाने के लिए रफ कार्य के लिए न पृथक कागज दिया न ही पर्याप्त जगह। साथ ही प्रश्न क्रमांक 1.14, प्रश्न 3 और प्रश्न 20 पाठयक्रम में नहीं है। ये 9 अंक के हैं। इस कारण परीक्षण के बाद बोनस अंक दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button