छत्तीसगढ़

4. रायपुर में ठगी का अनोखा तरीका! नकली सोना-चांदी देकर ले उड़े 5 लाख, जांच में खुला राज…

छत्तीसगढ़ के रायपुर में ठगों ने नकली सोने की माला और चांदी का सिक्का देकर एक किराना कारोबारी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने असली अंगूठी और 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना दिसंबर महीने की है, जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने हाल ही में पुलिस में दर्ज कराई है।

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर स्थित ओम किराना स्टोर के संचालक मुरली केशरवानी (50) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे अमर कुमार नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया था।

पुराने सिक्के और माला बेचने का झांसा

दोनों आरोपियों ने मुरली से कहा कि उनके पास पुराने जमाने का चांदी का सिक्का और सोने की माला है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने सामान असली बताकर भरोसा दिलाया। आरोपियों की बातों में आकर मुरली केशरवानी ने उन्हें 5 लाख रुपये दे दिए और सिक्का व माला खरीद ली। बाद में जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो दोनों ही सामान नकली निकले।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं 318-4 और 3-5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button