छत्तीसगढ़
2. ग्रेटर नोएडा में महादेव सट्टा का ब्रांच ध्वस्त, नौ गिरफ्तार, तीन लैपटाप, 15 मोबाइल सहित करोड़ों का लेखा-जोखा जब्त

भिलाई। उ त्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में संचालित महादेव बुक के एक ब्रांच को पुलिस ने किया ध्वस्त। शनिवार की देर रात को ग्रेटर नोएडा में संचालित ब्रांच पर दी दबिश। मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से तीन लैपटाप, 15 नग मोबाइल और करोड़ों रुपये का हिसाब किताब जब्त किया है। पकड़े गए आरोपित भिलाई दुर्ग के बताए जा रहे हैं। पुलिस उन्हें लेकर भिलाई लौट रही है। महादेव बुक के खिलाफ पुलिस की यह 14वीं कार्रवाई है।



