छत्तीसगढ़

1. अमन प्रकाश न्यूज़ की तरफ से आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

रंगों का पावन पर्व होली आज 4 मार्च 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह त्योहार सिर्फ रंग खेलने का अवसर नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों को बांटने का खास दिन भी है. होली का नाम आते ही मन में रंग-बिरंगे गुलाल, हंसी-ठिठोली और स्वादिष्ट पकवानों की तस्वीर उभर आती है. इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और नई शुरुआत का संकल्प लेते हैं.

इस साल होली का उत्सव और भी खास माना जा रहा है. 2 मार्च को होलिका दहन के साथ पर्व की शुरुआत हुई. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग अग्नि में अपनी नकारात्मक सोच और परेशानियों को त्यागकर जीवन में सकारात्मकता लाने की कामना करते हैं. इसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से पूर्णिमा स्नान और दान का महत्व भी बढ़ गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय किया गया दान और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.

आज 4 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई रंग और गुलाल के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहा है.

अमन प्रकाश की तरफ से आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ये रंगों का त्यौहार आपकी जिन्दगी में खुशियों के ढेर सारे नए नए रंग लेकर आये 

 

बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का दुलार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.

कदम-कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना.
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
हमारी तरफ से आपको होली की शुभकामना.

खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी.
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी.

Related Articles

Back to top button