छत्तीसगढ़

3. मंत्री की मौजूदगी में भिड़े भाजपाई: मंच पर जगह को लेकर हाथापाई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत धोन्धा में कृषि महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब मंच पर ही भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारी आपस में उलझ पड़े। घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

मंच पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य रूप से मौजूद थे।

इसी दौरान मंच पर बैठने और स्थान को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अनूप गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और दोनों नेता मंच पर ही आमने-सामने आ गए।

हाथापाई की नौबत, बीच-बचाव से शांत हुआ मामला

विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

घटना के कारण कार्यक्रम में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्य अतिथि मंच पर मौजूद रहे, जिससे आयोजन की गरिमा प्रभावित होती नजर आई।

 पहले से थी नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, मंच पर स्थान को लेकर पहले से ही नाराजगी चल रही थी, जो भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान खुलकर सामने आ गई। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button