Uncategorized

न्यू शांति नगर में होली मिलन समारोह 2 मार्च को, संजय श्रीवास्तव ने दिया सपरिवार आमंत्रण

रायपुर। होली के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 मार्च, दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे से न्यू शांति नगर स्थित जगदीश होटल के पास आयोजित होगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सभी नागरिकों को सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। होली मिलन समारोह के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक मंच पर एकत्र होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button