छत्तीसगढ़

6. बिलासपुर में विचित्र घटना! महीनों से बंद नाले से आई चीखें, इलाके में फैली सनसनी, मामला जान लोग हैरान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के पास पुराने बस स्टैंड के पीछे भारत होजरी के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद नाले के अंदर से अचानक चीखने और मदद के लिए चिल्लाने की आवाज़ें आने लगीं. पास के एक घर के मालिक ने ये डरावनी आवाज़ें सुनीं और तुरंत अपने पड़ोसियों को इकट्ठा करके जांच शुरू की. तलाशी के दौरान नाले के एक बहुत ही संकरे हिस्से से एक हाथ बाहर निकला हुआ दिखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. नाले के ऊपर का स्लैब हटाया गया और युवक को बाहर निकाला गया. पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक पूरी तरह से बंद नाले के अंदर कैसे पहुंचा.

महीनों से बंद नाले में कैसा पहुंचा युवक
स्थानीय लोगों की कड़ी कोशिशों के बाद आखिरकार स्लैब को हटाया गया और युवक को बाहर निकाला गया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. बाहर निकाले गए युवक का नाम राम कुमार चौहान था, जो जोधरा का रहने वाला था और पिछले एक दिन से उस अंधेरे और दम घुटने वाले नाले में फंसा हुआ था. पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह है कि राम कुमार वहां कैसे पहुंचा, क्योंकि नाला महीनों से बंद है और अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है.

मामला जान लोग हैरान
होश में आने पर उस युवक ने बताया कि वह नशे में था और पारिवारिक झगड़े की वजह से परेशान था. उसने दावा किया कि उसके पिता बिजली विभाग (राज नगर-बिजुरी) में काम करते थे और पिता की मौत के बाद उसकी तीन बहनों ने विरासत आपस में बांट ली थी. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह सिर्फ एक हादसा था या किसी गहरी साजिश का हिस्सा. पहला, क्या नशे में युवक किसी छोटे छेद से भीतर फिसल गया? या दूसरा, क्या किसी ने उसे मारकर छिपाने के उद्देश्य से नाले के भीतर धकेला था? क्योंकि बिना खाने-पीने के पांच दिन तक बंद नाले के अंदर ज़िंदा रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस मामले को जानकर हर कोई  हैरान रह गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button