health

10. इन चार तरह के लोगों के लिए वरदान होता है पान का पत्ता, जानें इसे खाने का सही तरीका

पान को आमतौर पर लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर जानते हैं, लेकिन आयुर्वेद और परंपरा में इसे सेहत के लिए भी खास माना गया है. पान के पत्तों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है. इसका इतिहास करीब पांच हजार साल पुराना बताया जाता है.

 

कई प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में भी पान के पत्तों का जिक्र मिलता है. पान शब्द संस्कृत के पर्ण से निकला है, जिसका अर्थ होता है पत्ता. सांस्कृतिक पहचान से आगे बढ़कर पान के पत्ते सेहत के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं.
पान के पत्तों को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है. कुछ लोग इसे खाली पेट चबाते हैं, तो कुछ इससे चाय बनाकर पीते हैं. वहीं कई पारंपरिक और आधुनिक रेसिपी में भी पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है.
पान ठंडाई बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए पान का पत्ता, गुलकंद, दूध, वनीला एसेंस और ठंडाई पाउडर लिया जाता है. सबसे पहले ठंडाई पाउडर को पानी में भिगो दें और पान के पत्तों को अच्छे से धो लें.
अब भीगी हुई ठंडाई, पान के पत्ते और दूध या पानी को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. जब मिक्स स्मूद हो जाए, तो ठंडाई तैयार है. इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा, बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें.
पान के पत्तों में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल तत्व मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं. खाने के बाद पान चबाने से पाचन बेहतर होता है और मुंह की बदबू की समस्या भी कम हो सकती है.
इसके अलावा पान के पत्ते वजन नियंत्रित करने, कब्ज से राहत दिलाने और दर्द कम करने में भी सहायक माने जाते हैं. हालांकि यह जानकारी सामान्य है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या नियमित सेवन से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

Related Articles

Back to top button