छत्तीसगढ़
5. बैलगाड़ी में निकली इंजीनियर देवेन्द्र की बारात

जांजगीर चांपा : इंजीनियर देवेंद्र राठौर की बारात आज दोपहर करमा नृत्य और बाजे गाजे के साथ बैलगाड़ी में पुरानी बस्ती स्थित देवी दाई मंदिर से हरियाली हेरिटेज के लिए निकली।
देवेंद्र राठौर हाल ही में छत्तीसगढ़िया अंदाज में प्री वेडिंग फोटोशूट कराकर चर्चा में आए थे। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को जीवित रखने के लिए उन्होंने पारंपरिक ढंग से विवाह के सारे रस्म निभाने का फैसला किया है इस कार्य में उनकी होने वाली पत्नी भी पूरी तरह सहमत है और सहयोग कर रही हैं।
छत्तीसगढ़िया अंदाज में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दोनों ने प्री वेडिंग फोटोशूट कराया था इसके बाद इंटरनेट मीडिया में दोनोँ की फोटो वीडियो खूब प्रसारित हुई थी। आज भी जब देवेंद्र की बारात निकली तो लोग उसे देखने अपने घरों से निकले । छत्तीसगढ़ी अंदाज में बाराती देखकर लोगों को पुराने दिन याद आ गए और लोगों ने इसकी खूब सराहना की।



