छत्तीसगढ़

2. रायपुर में जुटेंगे दुनिया भर के प्रवासी छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को होगा भव्य कॉन्क्लेव

रायपुर।   प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की भागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय ‘प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में दुनिया के विभिन्न देशों में रह रहे छत्तीसगढ़ मूल के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

निवेश, रोजगार और विकास पर होगा मंथन:

दो दिवसीय इस आयोजन में निवेश संभावनाएं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग विकास और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करने पर भी जोर रहेगा।

प्रदेश और प्रवासी समाज के बीच मजबूत होगा संवाद:

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश और विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ी समाज के बीच संवाद को सुदृढ़ करना तथा सहयोग के नए अवसर तलाशना है। इस मंच पर उद्यमी, विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि शामिल होकर राज्य के विकास के लिए सुझाव साझा करेंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री बोले- प्रवासी छत्तीसगढ़ी अमूल्य पूंजी:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़ी प्रदेश की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में कार्यरत छत्तीसगढ़ी नागरिक अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश के माध्यम से राज्य के विकास को नई गति दे सकते हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी नागरिक औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button