छत्तीसगढ़

14. जय जोहार छत्तीसगढ़, मैं आ रही हूं… 22 फरवरी को सनी लियोनी का शो, रायपुर में क्यों मच रहा बवाल?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के आने की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं. इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. संगठन के मुताबिक, सनी लियोनी की छवि और इस तरह के नाइट पार्टी आयोजनों से समाज, खासकर युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि वे रायपुर में इस तरह के कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा.

बजरंग दल का आरोप
बजरंग दल का आरोप है कि इस तरह की पार्टियां भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं. संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यक्रम की अनुमति तत्काल रद्द की जाए. वहीं, आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह एक निजी और वैध कार्यक्रम है, जिसके लिए सभी आवश्यक अनुमति ली जा रही हैं और कानून के दायरे में रहकर आयोजन किया जाएगा. फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस और जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती है.

 

Related Articles

Back to top button