छत्तीसगढ़

1. नदी मेें नहाने पहुंचा था वृद्ध, डूबने से हुई मौत, घंटो मशक्कत के बाद मिली लाश

रायगढ़।   जिले के कयाघाट स्थित नदी में नहाने के दौरान एक शराबी वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची गोताखोरो की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आज शव को बाहर निकाल पाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम कयाघाट निवासी मृतक बुधराम मुक्तिधाम में चौकीदारी का काम करता था। गुरुवार को शराब के नशे में चूर होकर नदी पर नहाने पहुंचा था जो कि नदी में डुबकी लगाई लेकिन बुजुर्ग बाहर नहीं निकला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व गोताखोरो को दी। जिससे कल अंधेरा हो जाने पर गोताखोरो की टीम ने आज सुबह फिर बुजुर्ग की तलाश की।

तभी शुक्रवार के दोपहर 12 बजे गोताखोरो की टीम शव की खोजबीन कर रही थी। तभी जूट मिल पुलिस के 2 जवानों ने मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करते हुए केलो नदी की धारा की दिशा पर जूटमिल छठ घाट के पास पहुंचने पर वृद्ध की लाश नदी में दिखी। जिससे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button