छत्तीसगढ़

3. डांस वीडियो बनाकर वायरल करती थी पत्नी, पति ने रोका तो उठा लिया खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पर मोहल्ले में रील की वजह से थी चर्चित

भिलाई :   सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने और फेमस होने की इच्छा एक महिला के लिए भारी साबित हुई। भिलाई के छावनी क्षेत्र में रहने वाली अंजली साव का रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उसके पति को पसंद नहीं था। इंस्टाग्राम अकाउंट  डिलीट करने को लेकर हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली।

रील पोस्ट करने से रोका तो पत्नी ने की खुदकुशी

मिली जानकारी के अनुसार, अंजली साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी में रहती थी। अंजली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और अक्सर रील और वीडियो बनाती थीं। लेकिन उनका यह शौक उनके पति पप्पू साव को मंज़ूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पप्पू साव, जो एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, अंजली को लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट  डिलीट करने और रील बनाने से रोकते थे। पिछले कुछ महीनों से इसी कारण दोनों के बीच मारपीट भी होती रही।

सुबह अपने काम पर जाने के बाद जब पति और बच्चे बाहर गए, तब लौटने पर उन्होंने देखा कि अंजली की लाश पंखे से लटकी हुई थी। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, और लोगों ने छावनी पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोशल मीडिया सनक ने बदला जीवन

पुलिस अब पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और मोहल्ले के लोगों से भी बयान दर्ज कर रही है। मोहल्लेवालों ने बताया कि अंजली और उनके पति के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। दिसंबर में अंजली ने धतूरा खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर अस्पताल पहुँचने के कारण बच गई थीं। इस बार उनकी आत्महत्या की कोशिश सफल रही।

 

Related Articles

Back to top button