Uncategorized

कोर्ट नहीं जाएंगे और कुछ नहीं करेंगे-राहुल गांधी

‘मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है तो इसकी जिम्मेदारी राजनीतिक दल की नहीं है। यह मेरी समस्या नहीं है। मैं बस बता सकता हूं कि यह गलत है वो गलत है लेकिन इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कहा है कि वे जो खुलासा कर रहे हैं इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई और दूसरा कदम भी नहीं उठाएंगे। राहुल ने कहा कि यह उनका काम नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी है और पार्टियों को आखिरी समय में दी जाती हैं। राहुल ने कहा, ’सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है वे हमारी प्रेजेंटेशन भी देखते होंगे। हमने कुछ नहीं छिपाया। अब कार्रवाई क्या करनी है यह उनका कॉल है, हमारा नहीं’।

राहुल ने आगे कहा, ‘मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है तो इसकी जिम्मेदारी राजनीतिक दल की नहीं है। यह मेरी समस्या नहीं है। मैं बस बता सकता हूं कि यह गलत है वो गलत है लेकिन इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। हमारा काम चुनाव लड़ना है, चुनाव आयोग का काम फेयर इलेक्शन कराना है’। एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, ‘बूथ कार्यकर्ता पहले से कुछ नहीं कर सकता। हमें सेंट्रलाइज वोटर लिस्ट नहीं मिलती। न आप वीडियोग्राफी हमें दिखाते। हमारा सवाल वोटर से जुड़ा है, वोटिंग उसका हक है जो काटा जा रहा है। हमें अन्य कई राज्यों में यह शक है। हमने सबूत जुटाए और सबके सामने रखा। मैं बस एक भारतीय नागरिक का फर्ज निभा रहा हूं। हम विपक्ष के साथियों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं’।

Related Articles

Back to top button