छत्तीसगढ़

भाजपा ने उपचुनाव के 25 भाजपा प्रत्याशी घोषित,रायपुर दक्षिण से लड़ेंगे सुनील सोनी !

 

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार की शाम को भाजपा ने आठ राज्यों के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के लिए सबसे ज्यादा अहम माने जा रहे उत्तर प्रदेश के लिए अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। वहां नौ सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है।

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद भाजपा-कांग्रेस में उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगातार चर्चा जारी रही है। उप चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा सबसे पहले भाजपा ने की। भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में पूर्व सांसद सुनील सोनी के नाम का पत्ता खोला है। वहीं, अब कांग्रेस की बारी है। रायपुर दक्षिण के कांग्रेसी टकटकी लगाए बैठ हैं कि कांग्रेस किसके नाम का पत्ता खोलती है। फिलहाल कांग्रेस में दावेदारों की भी लंबी फेहरिस्त है।

बहरहाल, भाजपा ने 24 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। भाजपा ने वायनाड सीट से नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा। वहां लेफ्ट मोर्चे ने पी सरीन को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button