छत्तीसगढ़

7. ज्वेलर्स संचालक से 4 लाख के गहने लूटे, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार।  सिमगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार चार बदमाशों ने ज्वेलर्स संचालक को निशाना बनाकर 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए हैं।
घटना गुरुवार शाम को नांदघाट से भाटापारा की ओर जाते समय देवरीडीह तिराहे के पास हुई। पीड़ित ज्वेलर्स संचालक जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर उनकी बाइक रोकी और उनके बैग से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत सिमगा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button